मेटा की कंपनी इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके तहत अब यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मोबाइल के अलावा टीवी पर भी उपलब्ध हो गया है। इंस्टाग्राम का टीवी ऐप अमेरिका में सैमसंग स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध करा दिया गया है।

यह सुविधा फिलहाल साल 2020 या उसके बाद लॉन्च हुए सैमसंग स्मार्ट टीवी में दी गई है। इससे पहले इंस्टाग्राम का टीवी ऐप केवल अमेज़न फायर टीवी (Amazon Fire TV) और गूगल टीवी (Google TV) डिवाइस पर ही उपलब्ध था। सैमसंग टीवी के जुड़ने से अब अधिक संख्या में लोग इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इंस्टाग्राम टीवी ऐप के नए फीचर्स और टेस्टिंग
मेटा वर्तमान में अपने टीवी ऐप के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है।

रील्स कास्टिंग और हॉरिजॉन्टल वीडियो सपोर्ट
- कंपनी इंटरनेट आधारित नए चैनल शुरू करने की तैयारी में है, जिसमें कॉमेडी, स्पोर्ट्स और क्रिएटर्स के वीडियो एक ही जगह मिलेंगे।
- रील्स कास्टिंग फीचर की मदद से यूजर अपने मोबाइल में चल रही इंस्टाग्राम रील्स को सीधे टीवी पर चला सकेंगे।
- टीवी ऐप में इंस्टाग्राम स्टोरीज का सपोर्ट भी जोड़ा जा रहा है और बड़े टीवी के हिसाब से हॉरिजॉन्टल वीडियो के लिए अलग सेक्शन की टेस्टिंग चल रही है।
कंपनी का कहना है कि बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है और इसी वजह से क्रिएटर्स को लंबी और बेहतर क्वालिटी के वीडियो का माध्यम देने के इन फीचर्स पर काम किया जा रहा है।

हालांकि, अभी यह सुविधा सिर्फ अमेरिका में शुरू की गई है और भारत में यह फीचर कब तक आएगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन आने वाले समय में भारत समेत अन्य देशों के यूजर्स को भी इसका फायदा मिलने की संभावना है।





