Breaking
Entertainment

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बहन श्वेता का बड़ा बयान, कहा- सीबीआई क्लोजर की जरूरत नहीं, हमें पता है क्या हुआ

| Published: | Updated:
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बहन श्वेता का बड़ा बयान, कहा- सीबीआई क्लोजर की जरूरत नहीं, हमें पता है क्या हुआ
Share:

मुख्य बातें

  • दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लंबा वक्त बीत चुका है, लेकिन उनकी यादें और उनकी मौत से जुड़े सवाल आज भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
  • सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई से जुड़ी यादें और बातें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
  • हाल ही में श्वेता का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सुशांत के निधन और उसके बाद हुई जांच प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर बातें कही हैं।
  • श्वेता सिंह कीर्ति ने 'सुपरटॉलक्स बाय द मूविंगशिप' (SuperTalks by The Movingship) के साथ बातचीत में अपने भाई की मौत से जुड़ी परिस्थितियों पर बात की।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बहन श्वेता का बड़ा बयान

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लंबा वक्त बीत चुका है, लेकिन उनकी यादें और उनकी मौत से जुड़े सवाल आज भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई से जुड़ी यादें और बातें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सुशांत के निधन और उसके बाद हुई जांच प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर बातें कही हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति ने 'सुपरटॉलक्स बाय द मूविंगशिप' (SuperTalks by The Movingship) के साथ बातचीत में अपने भाई की मौत से जुड़ी परिस्थितियों पर बात की। उन्होंने दावा किया कि कई भविष्य बताने वालों (भविष्यवक्ताओं) ने उन्हें सुशांत की मौत के पीछे किसी साजिश या गड़बड़ी की बात बताई थी। उन्होंने कहा कि घटना के सालों बाद भी कई ऐसे सवाल बरकरार हैं, जिनके स्पष्ट जवाब परिवार और फैंस को नहीं मिल पाए हैं।

कमरा अंदर से बंद होने और पोस्टमॉर्टम पर उठाए सवाल

साक्षात्कार के दौरान श्वेता ने सुशांत की आदतों और घटना के दिन की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा, "सालों हो गए हैं, हमें आज तक नहीं पता कि आखिर हुआ क्या था। पोस्टमॉर्टम के लिए क्या जरूरी थी? वह कभी अपने कमरे का दरवाजा लॉक नहीं करते थे। ऐसे में उनका रूम अंदर से कैसे बंद हो सकता है? कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब हमें जानना है।"

श्वेता के अनुसार, सुशांत की अपनी दिनचर्या और आदतें थीं, जिनमें कमरे का दरवाजा बंद न करना शामिल था। इस वजह से घटना वाले दिन कमरे का अंदर से बंद पाया जाना परिवार के लिए एक बड़ा अनुत्तरित सवाल बना हुआ है।

मैनेजर दिशा के निधन के बाद डिस्टर्ब थे सुशांत

श्वेता सिंह कीर्ति ने इस बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा के निधन का भी जिक्र किया। दिशा की मौत उनके घर की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। श्वेता ने बताया कि इस घटना के बाद सुशांत काफी परेशान और डिस्टर्ब रहने लगे थे।

श्वेता ने कहा, "दिशा के निधन के बाद वह काफी परेशान था। वह बोलता था कि वो लोग मुझे भी नहीं छोड़ेंगे। मुझे नहीं पता, लेकिन शायद उसके पास कोई ऐसी इंफॉर्मेशन थी जो वह बाहर निकालने वाला था।" जब श्वेता से यह पूछा गया कि सुशांत किसको लेकर बात करने वाले थे और क्या उनका इशारा बॉलीवुड की तरफ था, तो श्वेता ने स्पष्ट किया कि "हमें नहीं पता।"

'सीबीआई से क्लोजर की जरूरत नहीं, हमें पता है क्या हुआ'

सीबीआई (CBI) की जांच और केस के क्लोजर को लेकर श्वेता सिंह कीर्ति का नजरिया अब बदला हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सीबीआई से किसी आधिकारिक क्लोजर रिपोर्ट की जरूरत नहीं है, बल्कि वे सुशांत की लीगेसी (विरासत) को सेलिब्रेट करना चाहते हैं।

अपनी बात रखते हुए श्वेता ने कहा, "हमें अब सीबीआई के क्लोजर की जरूरत नहीं है। हमें पता है क्या हुआ। जो भी अब वे कर रहे हैं, शायद कवर अप, हमारे दिल को पता है क्या हुआ। कुछ तो कवर अप हो रहा है। अब हम क्या करें? जब हमें पता है कि फोल प्ले हुआ है तो हम क्या करें? क्या हम इस जख्म को ऐसे ही रखें या फिर हम सुशांत को जिएं?"

जांच प्रक्रिया और परिवार के आरोप

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके निधन के बाद देशभर में इस मामले की व्यापक जांच की मांग उठी थी और विभिन्न कोणों से जांच की गई। इस दौरान सुशांत के परिवार वालों ने उनकी तत्कालीन गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाए थे।

मामले की जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती को कुछ दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति उनके निधन के बाद से ही लगातार न्याय की मांग करती रही हैं और उनके फैंस के साथ मिलकर सुशांत की यादों को जीवित रखने का प्रयास कर रही हैं।

Recent News

View all

यह भी पढ़ें