Breaking
BIHAR

Train Cancelled: आज 32 ट्रेनें रद्द, 30 का बदला रूट | Bihar Train News | Mokama Rail Bridge

| Published: | Updated:
Train Cancelled: आज 32 ट्रेनें रद्द, 30 का बदला रूट | Bihar Train News | Mokama Rail Bridge
Share:

मुख्य बातें

  • अगर आप आज ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
  • बिहार में रेलवे के एक बड़े तकनीकी काम की वजह से मंगलवार को ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहने वाला है।
  • मोकामा में गंगा नदी पर बने नए रेल पुल को मौजूदा रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए रेलवे की ओर से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग यानी प्री-एनआई और नॉन इंटरलॉकिंग यानी एनआई का काम किया जा रहा है।
  • रेलवे के मुताबिक मंगलवार को 32 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

अगर आप आज ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बिहार में रेलवे के एक बड़े तकनीकी काम की वजह से मंगलवार को ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहने वाला है। मोकामा में गंगा नदी पर बने नए रेल पुल को मौजूदा रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए रेलवे की ओर से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग यानी प्री-एनआई और नॉन इंटरलॉकिंग यानी एनआई का काम किया जा रहा है। इस काम का सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। रेलवे के मुताबिक मंगलवार को 32 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 9 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि करीब 30 ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। ऐसे में अगर आपकी भी आज ट्रेन है, तो घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें।

Train Cancelled: आज 32 ट्रेनें रद्द, 30 का बदला रूट | Bihar Train News | Mokama Rail Bridge

दरअसल, मोकामा में गंगा नदी पर तैयार किए गए नए रेल पुल को रेलवे के मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने का काम चल रहा है। इसके साथ ही सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी अपग्रेड किया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक हाथीदह जंक्शन, टाल और रामपुर डुमरा स्टेशनों के अलावा दक्षिण दिशा में राजेंद्र पुल और बरौनी स्टेशन पर भी अलग-अलग तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। यही वजह है कि मोकामा-किऊल और पटना-बरौनी रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

Train Cancelled: आज 32 ट्रेनें रद्द, 30 का बदला रूट | Bihar Train News | Mokama Rail Bridge

अब आपको बताते हैं कि किन प्रमुख ट्रेनों पर इसका असर पड़ा है।

रद्द होने वाली ट्रेनों में 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस और 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके साथ ही 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस और 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस भी रद्द रहेंगी।

इसके अलावा 13185 और 13186 गंगा सागर एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। वहीं 13227 सहरसा इंटरसिटी और 13228 राजेंद्र नगर इंटरसिटी भी रद्द की गई ट्रेनों की सूची में शामिल हैं।

यात्रियों के लिए एक और महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 13419/13420 जनसेवा एक्सप्रेस और 15527/15528 जयनगर-पटना एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। सिर्फ एक्सप्रेस ट्रेनें ही नहीं, बल्कि मोकामा-किऊल रेलखंड पर चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें भी इस काम की वजह से प्रभावित हैं।

Train Cancelled: आज 32 ट्रेनें रद्द, 30 का बदला रूट | Bihar Train News | Mokama Rail Bridge

इनमें 63204 मोकामा-किऊल मेमू, 63275 किऊल-पटना मेमू फास्ट पैसेंजर और 63276 पटना-किऊल मेमू फास्ट पैसेंजर शामिल हैं। इसके अलावा 63229 आरा-बनारस और 63230 बनारस-आरा मेमू भी प्रभावित ट्रेनों में हैं।

लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस, 13127 पटना गरीब रथ, 13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस और 13157 तिरहुत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

वहीं 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस और 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस भी प्रभावित ट्रेनों की सूची में शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक कुछ ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा, जबकि करीब 30 ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा।

Train Cancelled: आज 32 ट्रेनें रद्द, 30 का बदला रूट | Bihar Train News | Mokama Rail Bridge

ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या संबंधित स्टेशन से ट्रेन के समय, रूट और परिचालन की जानकारी ली जा सकती है। यानी आज ट्रेन से सफर करने वालों के लिए सबसे जरूरी बात यही है बिना ट्रेन की अपडेटेड स्थिति जांचे घर से न निकलें। रेलवे के इस तकनीकी काम के चलते ट्रेन रद्द होने या रूट बदलने की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें