Breaking
Politics

CM सम्राट की सुरक्षा में बड़ी चूक,लिया बड़ा फैसला

By | Published: 04 Jul 2026, 10:38 PM
👁 138 views
CM सम्राट की सुरक्षा में बड़ी चूक,लिया बड़ा फैसला
Share:

मुख्य बातें

  • Bihar: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एक गलती नौकरी ले डूबी।
  • सम्राट चौधरी का चला है डंडा,अधिकारी को तुरंत कर दिया गया निलंबित।
  • हेलीकॉप्टर लैंडिंग विवाद पर सम्राट सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।
  • बिहार के बक्सर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान हुई प्रशासनिक गलती ने एक अधिकारी की नौकरी छीन ली है।

Bihar: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एक गलती नौकरी ले डूबी।  सम्राट चौधरी का चला है डंडा,अधिकारी को तुरंत कर दिया गया निलंबित। हेलीकॉप्टर लैंडिंग विवाद पर सम्राट सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। बिहार के बक्सर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान हुई प्रशासनिक गलती ने एक अधिकारी की नौकरी छीन ली है। आपको बता दे की 23 मई को बिहार के बक्सर जिले में सम्राट चौधरी पहुंचने वाले थे। तैयारी जोरों शोरों से थी लेकिन मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर लैंडिंग में दिक्कत आ गई और अब जब बक्सर दौरे के दौरान किला मैदान में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो पाई तो इस पर सम्राट सरकार ने जबरदस्त एक्शन लिया है।

इस घटना के प्रशासन की तैयारी पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए क्योंकि यह कोई आम नेता का हेलीकॉप्टर नहीं था बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर था जिसे बक्सर के किला मैदान में लैंड करना था लेकिन प्रशासन की गलती के कारण मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो सका। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और VVIP प्रोटोकोल से जुड़े इस मामले में अब सरकार ने ऐसा एक्शन लिया है कि प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। आपको बता दे की सम्राट सरकार ने सख्त रुख अपनाए हुए नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया है।




विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी की गई और कुमार ऋत्विक पर लापरवाही और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया । विभाग में माना है कि उनका व्यवहार बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली की भावना के विपरीत था और अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार रिपोर्ट में कई सारी प्रशासनिक कमियां और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी यह बहुत गंभीर मामला है जिला प्रशासन ने इसके लिए एक विशेष जांच टीम गठित की थी और टीम ने पूरे मामले को गंभीरता से जांचा और जिला पदाधिकारी को रिपोर्ट कॉपी । जिस रिपोर्ट में साफ हो गया कि गलती तो हुई है और इसका परिणाम भी अधिकारियों को भुगतना होगा। इसी के मद्देनजर अब यह फैसला लिया गया है की कुमार रित्विक पर एक्शन लेते हुए उन्हें अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।




गौरतलब है कि सरकार लगातार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। साफ कहना है मुख्यमंत्री का कि राज्य में किसी भी सुरक्षा व्यवस्था में अगर कोई गलती होती है उस पर एक्शन लिया जाए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा ,सरकारी कार्यक्रम और वीवीआईपी व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि आम जनता के लिए भी अगर प्रशासन से गलती होती है तो एक्शन लिया जाएगा। देखिए लगातार सम्राट चौधरी बिहार में स्वास्थ्य,सुरक्षा व्यवस्था सुधारने में लगे हुए हैं लेकिन अब उनकी ही सुरक्षा में जब इतनी बड़ी गलती हो जाए तो इस पर एक्शन लेना तो बनता है और वही एक्शन लिया भी गया है जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति है।

Read This Also