बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के किसानों के बैंक खातों में फसल क्षति अनुदान के रूप में 200 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है। यह आर्थिक सहायता उन किसानों को दी गई है जिनकी फसलें हाल ही में प्रभावित हुई थीं।

लोक सेवक आवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 13 जिलों के लगभग 4 लाख किसानों के खातों में यह राशि भेजी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन्हें कृष इनपुट अनुदान की राशि प्रदान की जा रही है और सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।


फसल क्षति और मुआवजा विवरण
तेज आंधी और बारिश से हुए नुकसान की भरपाई
वर्ष 2025-26 के दौरान तेज आंधी, बारिश और ओला गिरने से रबी की फसल को जो नुकसान पहुंचा था, उसकी भरपाई के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार ने पहले ही वादा किया था कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत सरकार ने न्यूनतम सहायता राशि भी तय की है, जिसमें कम से कम 1,000 रुपये, 2,000 रुपये और बहुवर्षीय फसलों के लिए 2,500 रुपये तक का अनुदान दिया जाता है। इस योजना का लाभ केवल भू-स्वामी किसानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य पात्र किसानों को भी इसका फायदा मिलता है।






