मुफ्त राशन का लाभ उठाने वाले देश के करोड़ों नागरिकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। केंद्र सरकार अब देश भर की मुफ्त अनाज वितरण प्रणाली और अंत्योदय अन्न योजना में बड़ा बदलाव करने जा रही है।
इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 में संशोधन की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगर यह बदलाव लागू होता है, तो देश के लाखों गरीब परिवारों को हर महीने मिलने वाले राशन के कोटे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और वर्तमान में चली आ रही व्यवस्था प्रभावित होगी।

अंत्योदय अन्न योजना में संशोधन और नए नियम
अब तक देश में परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न वितरण की जो व्यवस्था थी, उसमें प्रति परिवार 35 किलो राशन का प्रावधान था।
सदस्यों की संख्या के हिसाब से मिलेगा राशन
देश में अगर यह नया बदलाव लागू होता है तो परिवारों को मिलने वाला 35 किलो राशन का नियम संशोधित किया जाएगा। इसके स्थान पर परिवार के सदस्यों की संख्या के हिसाब से राशन देने की व्यवस्था बनाई जा रही है। नए नियम के अनुसार परिवार के एक सदस्य के हिसाब से 7 किलो राशन तय किया जाएगा। यदि किसी परिवार में चार सदस्य हैं, तो उन्हें 35 किलो के बजाय कुल 28 किलो राशन ही मिल पाएगा। हालांकि, यदि किसी परिवार में 6 या 7 सदस्य भी हैं, तो भी उन्हें 35 किलो से अधिक राशन नहीं दिया जाएगा क्योंकि एक परिवार को मिलने वाले अधिकतम राशन की सीमा 35 किलो ही निर्धारित रहेगी। सरकार इस संशोधन के जरिए यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जितनी जरूरत हो उतना ही खाद्यान्न वितरित किया जाए और कम सदस्यों वाले छोटे परिवारों को अतिरिक्त मिलने वाले राशन की बचत की जा सके। यह बदलाव जुलाई से अगस्त महीने तक देश भर में पूरी तरह लागू किया जा सकता है, जिसके बाद राशन कार्ड धारकों को उनके परिवार में मौजूद सदस्यों की संख्या के आधार पर ही मुफ्त अनाज मिलेगा।





