भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार के मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है।

बिहार के मौसम में दो तरह की स्थिति बनी हुई है, जहां कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है तो वहीं कुछ हिस्से अभी भी तेज गर्मी की चपेट में हैं। इस दोहरे मौसम से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अलर्ट जारी किया है।

बिहार के इन 16 जिलों में बारिश की चेतावनी
पटना मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश होने से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे आम जनजीवन को राहत मिलेगी।

अगले 48 घंटों के लिए मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गया, भोजपुर, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, सुपौल और मधेपुरा जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर और पूर्वी बिहार में मानसून की एंट्री के साथ ही तेज बारिश और ठंडी हवाएं चलने की पूरी संभावना है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा।

दूसरी ओर, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों जैसे बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में बारिश की संभावना कम होने के कारण तापमान अधिक बना रह सकता है। हाल ही के दिनों में कैमूर राज्य के सबसे गर्म जिलों में शामिल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पटना, मोतिहारी, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया और भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।





