Breaking
● Free Fire MAX Redeem Codes Today: 10 अगस्त 2026 के रिडीम कोड से पाएं फ्री रिवॉर्ड्स, ऐसे करें क्लेम ● 7,000mAh की बैटरी के साथ आ रहा Motorola का नया फोन, 14 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें बाकी फीचर्स ● Bihar Pension Scheme : CM सम्राट ने एक साथ 98 लाख लोगों के चेहरे पर लाई खुशियां, बुढ़ापे में जो मदद बेटा नहीं करता वो हर महीने मुख्यमंत्री कर रहे... ● बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, दो बड़े NH बनेंगे फोरलेन; उत्तर-दक्षिण बिहार और झारखंड का सफर होगा आसान ● JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर रांची में छात्रों का आंदोलन, विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज; वाटर कैनन के बीच भी डटे रहे छात्र ● NEET पेपर लीक और छात्र प्रदर्शन पर सरकार झुकी? संसद में चर्चा को तैयार, रिजिजू ने साफ किया रुख; BJP के चाणक्य देंगे जवाब ● Bihar Bypass News: बिहार के इन जिलों में बनेंगे नए बाइपास, केंद्र ने दी मंजूरी; जानिए पूरी लिस्ट ● बिहार पुलिस के जवान की हार्ट अटैक से मौत, बीएमपी कैंप में पसरा मातम ● तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर ● मंदिर में जूता पहनकर ड्यूटी करने वाली दारोगा पर भड़के शिवभक्त, विरोध करने पर उतारे जूते, वीडियो हुआ वायरल ● JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार ● भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेश ● दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था ● सीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो? ● मधुबनी शहर में 11 रूटों पर वन-वे व्यवस्था लागू, जाम से मिलेगी राहत ● UGC NET प्रोविजनल आंसर-की कब होगा जारी? NTA ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. ● बिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट ● पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पद ● सृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? ● चार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव ● Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीर ● Patna Traffic : पटना में आज से ट्रैफिक का नया रूट, चिड़ियाघर के पास मेट्रो निर्माण से बदला डायवर्जन प्लान ● Bihar Sand Mining: बिहार में 52% से ज्यादा बालूघाटों की नीलामी अटकी, 650 करोड़ से अधिक राजस्व का नुकसान ● Bihar Kanwar Yatra : पहली बार कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा शहर ● Bihar News : पति-पत्नी के झगड़े में चली गोली! पूर्णिया में महिला शिक्षिका की हत्या, पति फरार ● Patna Tiranga Yatra: पटना में CM सम्राट की तिरंगा यात्रा, दोनों डिप्टी CM गायब; देर से पहुंचे 2 मंत्री तो सुरक्षाकर्मी ने गेट पर रोका ● Bihar Panchayat News : बिहार की पंचायतों में बड़ा बदलाव! 15 अगस्त तक होगा पंच सम्मेलन, जानिए नई योजना में क्या बदलेगा ● Bihar News : बिहार की सड़कों पर बड़ा बदलाव! दो NH होंगे फोरलेन, झारखंड तक सफर होगा आसान ● पटना के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जान ● बिहार के 73 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों को आजीवन ले सकेंगे गोद, जानिए.. BSEB का मेगा प्लान ● Bihar News : मिर्च बेचने निकला था 18 साल का युवक, ई-रिक्शा से टक्कर के बाद बस ने कुचला; मौके पर मौत ● बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने की तैयारी तेज, 24 जिलों में 4200 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू ● Bihar News : TRE-4 की वैकेंसी पर बड़ा अपडेट! जिलों से मांगी रिपोर्ट, 34 हजार पार हो सकता है भर्ती का आंकड़ा; जानिए क्लास वाइज पदों की संख्या ● दिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को... ●
BIHAR

RJD में बड़ा फेरबदल! तेजस्वी यादव बदलेंगे प्रदेश अध्यक्ष? नई टीम में किसकी होगी एंट्री

By | Published: 10 Aug 2026, 04:55 PM
👁 4 views
RJD में बड़ा फेरबदल! तेजस्वी यादव बदलेंगे प्रदेश अध्यक्ष? नई टीम में किसकी होगी एंट्री
Share:

मुख्य बातें

  • बांकीपुर उपचुनाव में लगे झटके के बाद अब RJD के अंदर बड़ा बदलाव होने की आहट सुनाई दे रही है।
  • पार्टी के भीतर असंतोष की आवाजें, नेताओं के बयान और संगठन की कमजोर होती पकड़ ने तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
  • ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है की क्या RJD में बड़े स्तर पर संगठनात्मक सर्जरी होने जा रही है?
  • चर्चा तेज है कि पार्टी प्रदेश कमेटी से लेकर जिलों, प्रखंडों, पंचायतों और अलग-अलग संगठनों तक में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रही है।

बांकीपुर उपचुनाव में लगे झटके के बाद अब RJD के अंदर बड़ा बदलाव होने की आहट सुनाई दे रही है। पार्टी के भीतर असंतोष की आवाजें, नेताओं के बयान और संगठन की कमजोर होती पकड़ ने तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है की क्या RJD में बड़े स्तर पर संगठनात्मक सर्जरी होने जा रही है? चर्चा तेज है कि पार्टी प्रदेश कमेटी से लेकर जिलों, प्रखंडों, पंचायतों और अलग-अलग संगठनों तक में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि नेतृत्व अब सिर्फ चेहरे बदलने के बजाय संगठन को बूथ स्तर तक नए सिरे से खड़ा करना चाहता है। सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को लेकर है। अटकलें हैं कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से हटाकर पार्टी किसी नए चेहरे को आगे ला सकती है। हालांकि, अभी तक RJD की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


तो आखिर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर किसकी नजर है? पार्टी के अंदर जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें कुमार सर्वजीत, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम और रणविजय साहू के नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं। कुमार सर्वजीत को तेजस्वी यादव के भरोसेमंद और अनुशासित नेताओं में गिना जाता है। वहीं आलोक मेहता पार्टी के पुराने और अनुभवी चेहरों में हैं और ओबीसी प्रतिनिधित्व के लिहाज से भी उनका नाम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिवचंद्र राम की संगठन में अच्छी पकड़ बताई जाती है, जबकि रणविजय साहू को भी सांगठनिक क्षमता रखने वाला नेता माना जाता है।

लेकिन मामला सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष बदलने का नहीं है। असली चुनौती तो पूरी संगठनात्मक मशीनरी को दोबारा खड़ा करने की है। सूत्रों के मुताबिक, जिन जिलों और प्रखंडों में बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत कमेटियां नहीं बन सकीं, वहां नेतृत्व नए चेहरों को मौका दे सकता है। यानी आने वाले दिनों में कई पुराने पदाधिकारियों की कुर्सी जा सकती है और जमीन पर सक्रिय नेताओं को संगठन में जगह मिल सकती है। तेजस्वी यादव के सामने इस पूरी कवायद में कई मोर्चे हैं। एक तरफ उन्हें पार्टी के पुराने नेताओं को साथ लेकर चलना है, तो दूसरी तरफ युवा नेतृत्व को मजबूत करना है। इसके साथ ही संगठन में वफादारी, सक्रियता और जमीनी पकड़ के बीच संतुलन बनाना भी बड़ी चुनौती होगी।


नई टीम तैयार करने में तेजस्वी के भरोसेमंद नेताओं की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। भोला यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी और सुनील कुमार सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम इस रणनीति में सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि जिलों से मिलने वाले फीडबैक और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर नई टीम का खाका तैयार किया जा सकता है।

इधर, पार्टी के भीतर असंतोष का एक और मोर्चा परिवार से जुड़ा हुआ है। सारण के पार्टी प्रवक्ता हरेलाल यादव को छह वर्षों के लिए निष्कासित किए जाने के बाद रोहिणी आचार्य की नाराजगी सार्वजनिक हुई थी। उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पार्टी में पुराने ‘लालूवादियों’ को तरजीह देने की बात कही थी।तेजप्रताप यादव की ओर से भी परिवार और पार्टी के मुद्दों को लेकर समय-समय पर खुलकर अपनी भावनाएं सामने रखी गई हैं। ऐसे में संगठन में बदलाव करते समय तेजस्वी यादव के सामने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं, बल्कि पारिवारिक और पुराने संगठनात्मक समीकरणों को साधने की चुनौती भी होगी।

इसके अलावा मुस्लिम वोट बैंक को लेकर भी RJD की चिंता बढ़ी हुई बताई जा रही है। जन सुराज की बढ़ती सक्रियता और पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़े डेटा के कथित लीक की खबरों ने नेतृत्व को और सतर्क कर दिया है। यानी साफ है की RJD के लिए यह सिर्फ संगठन में फेरबदल नहीं, बल्कि आने वाली राजनीतिक लड़ाई की तैयारी है।


अब सवाल है कि नई टीम में पुराने चेहरों को कितनी जगह मिलेगी? कितने नेताओं की छुट्टी होगी? और सबसे बड़ा सवाल...प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा? क्योंकि RJD में अगला संगठनात्मक बदलाव सिर्फ पदों का फेरबदल नहीं होगा, बल्कि यह तय कर सकता है कि तेजस्वी यादव आने वाली राजनीतिक चुनौतियों के लिए अपनी पार्टी को किस चेहरे और किस रणनीति के साथ मैदान में उतारते हैं।

Read This Also