अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया योग। सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो की बारिश। निशांत कुमार के योग करने के स्टाइल को लेकर शुरू है चर्चा,सम्राट के बगल में निशांत ने किया ऐसा योग की हो रहे अब वायरल। वीडियो में आपने देखा होगा कैसे निशांत कुमार योग कर रहे । ट्विटर,फेसबुक,इंस्टाग्राम हर जगह इस स्टाइल की चर्चा शुरू है।

आपको बता दे, आज पूरे देश और दुनिया के साथ-साथ बिहार में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूम धाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जानकारी के लिए बता दे,यह तस्वीर राजधानी पटना के कंकड़बाग में मौजूद पाटलिपुत्र खेल परिसर की है। जहां राज्य स्तरीय मुख्य योग समारोह का भव्य आयोजन आज के इस खास मौके पर किया गया। इस साल का योग दिवस थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई थी, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में स्वस्थ और एक्टिव जीवनशैली को बढ़ावा देने का है। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ इस योग शिविर में बिहार के स्वास्थ्य और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे मंत्री निशांत कुमार उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई VVIP नेता और प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में पटना वासी मौजूद रहे।
पटना के कंकड़बाग खेल परिसर के बड़े से मैदान में आयोजित इस भव्य योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार योग के रंग में पूरी तरह रंगा रंग नजर आए। दोनों ने आम लोगों के साथ चटाई पर बैठकर अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और सूर्य नमस्कार जैसे कई सारे योगासनों का अभ्यास किया। सोशल मीडिया पर अब वही तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें सम्राट के साथ निशांत योग कर रहे लेकिन निशांत के योग स्टाइल पर खूब तरह तरह के कमेंट्स लोग कर रहे हैं।
बाकी इस योग कार्यक्रम से राज्य भर के लोगों को खासा संदेश दिया गया कि स्वास्थ्य जीवन के लिए योग हर रोज जरूरी है।सिर्फ योग दिवस पर ही नहीं बल्कि अपने जीवन में प्रतिदिन योग को अपनाएं और खुद को और पूरे परिवार को स्वास्थ्य और खुशहाल बनाएं।









