Breaking
● बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट ● 2 लाख तक लोन लेने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, CIBIL स्कोर को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानें क्या है नया नियम ● बिहार के घने जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जमीन के नीचे छिपा था खौफनाक राज; बरामदगी से हड़कंप ● बिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजा ● पटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर ● सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीज ● शिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखीं ● स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जाम ● Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौत ● 5G डेटा इतनी तेजी से क्यों खत्म हो रहा है? अपने फोन का बैकग्राउंड डेटा और बैटरी ड्रेन ऐसे करें फिक्स ● TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर ●
BIHAR

सम्राट चौधरी ने खाया खैनी या इलायची? वायरल वीडियो पर मचा सियासी बवाल | Bihar Politics

By | Published: 11 Aug 2026, 03:44 PM
👁 9 views
सम्राट चौधरी ने खाया खैनी या इलायची? वायरल वीडियो पर मचा सियासी बवाल | Bihar Politics
Share:

मुख्य बातें

  • बिहार की सियासत में इन दिनों तिरंगे के साथ-साथ एक वायरल वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
  • तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • वीडियो को लेकर विपक्ष ने सवालों की बौछार शुरू कर दी है।
  • वीडियो के साथ व्यंग्यात्मक अंदाज में कैप्शन लिखा गया है ‘वैधानिक चेतावनी: खैनी, गुटखा और तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।’ वायरल क्लिप में सम्राट चौधरी मंच पर बैठे...

बिहार की सियासत में इन दिनों तिरंगे के साथ-साथ एक वायरल वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो को लेकर विपक्ष ने सवालों की बौछार शुरू कर दी है। वीडियो के साथ व्यंग्यात्मक अंदाज में कैप्शन लिखा गया है ‘वैधानिक चेतावनी: खैनी, गुटखा और तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।’ वायरल क्लिप में सम्राट चौधरी मंच पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह अपनी जेब से कुछ निकालते हैं, उसे चेहरे के पास ले जाते हैं और फिर मुंह में कुछ डालते हुए नजर आते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गायक पवन सिंह का खैनी पर आधारित गीत बज रहा है। बस फिर क्या था, वीडियो सोशल मीडिया की सियासी गलियों में घूमने लगा और कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई।इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने भी शेयर किया है।

 इसके बाद विपक्षी खेमे ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया। सियासत में तंज का तड़का लगा और ‘मुंह में क्या गया’ का सवाल राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया। सम्राट चौधरी को लंबे समय से करीब से जानने वाले धीरेंद्र कुमार के मुताबिक, सम्राट खैनी खाने के आदी नहीं हैं। उनका कहना है कि सम्राट की पुरानी आदत है कि वह अक्सर मुंह में लौंग और इलायची रखते हैं। धीरेंद्र कुमार के मुताबिक उन्होंने सम्राट को विधायक रहने के समय से देखा है और उस दौरान भी उनकी लौंग-इलायची रखने की आदत रही है। उनका दावा है कि उन्होंने सम्राट को खैनी खाते हुए कभी नहीं देखा, हालांकि लौंग या इलायची का इस्तेमाल करते जरूर देखा है।यानी सोशल मीडिया के ‘खैनी कांड’ में फिलहाल दो दावे आमने-सामने हैं। विपक्ष वीडियो के आधार पर सवाल उठा रहा है, जबकि सम्राट को करीब से जानने वाले पत्रकार इसे उनकी पुरानी लौंग-इलायची की आदत बता रहे हैं।


 यह पहला मौका नहीं है जब सम्राट चौधरी के मुंह में कुछ डालने वाला वीडियो सियासी बखेड़े की वजह बना हो। इससे पहले बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भी उनकी एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। उस वीडियो में सम्राट चौधरी एक हाथ से दूसरे हाथ को ढकते हुए चेहरे के पास ले जाते और मुंह में कुछ डालते नजर आए थे।उस वक्त राजद और कांग्रेस ने दावा किया था कि डिप्टी सीएम सदन के भीतर खैनी खा रहे थे। इसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा था। हालांकि भाजपा और जदयू की ओर से इसे विपक्ष की हताशा करार दिया गया था।अब तिरंगा यात्रा के दौरान सामने आए नए वीडियो ने पुराने विवाद को फिर हवा दे दी है। ‘खैनी’ बनाम ‘इलायची’ सियासत का नया स्वाद!

धीरेंद्र कुमार के साथ कुछ वरिष्ठ पत्रकारों का भी कहना है कि सम्राट चौधरी खैनी के आदी नहीं हैं। उनका कहना है कि हां, सम्राट को इलायची का शौक जरूर रहा है।  बहरहाल, वीडियो में वास्तव में क्या खाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि के बिना किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मगर सियासत में तस्वीर से ज्यादा उसकी ताबीर मायने रखती है। विपक्ष ने वीडियो को हथियार बनाया तो सत्ता पक्ष इसे राजनीतिक हताशा का आईना बता सकता है। फिलहाल प्रियंका भारती के शेयर किए गए वीडियो ने बिहार की सियासत में इतना जरूर कर दिया है कि तिरंगा यात्रा की तस्वीरों के बीच ‘खैनी या इलायची?’ का सवाल भी राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया है। मुद्दा छोटा हो सकता है, मगर बिहार की सियासत में कटाक्ष की कोई चीज छोटी नहीं होती जहां जेब से निकली एक छोटी-सी पुड़िया भी बड़ा सियासी तूफान खड़ा कर सकती है।

Read This Also