तो आखिरकार देश के 22 लाख से ज्यादा बच्चों का इंतजार आज खत्म होगा।देश में होने वाली NEET UG री-एग्जाम आज आयोजित होंगे।जिसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। Re NEET को लेकर देश में सरकार की पूरी तैयारी है । आपको बता दे,परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। 195 मिनट में परीक्षा होगी। देश में लाखों बच्चे Re-Neet के चक्कर में रातों की नींद खो बैठे हैं। एग्जाम पेन-और-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में बनाए गए केंद्रों पर आज होनी है।
बिहार में भी तैयारी पूरी है। NEET परीक्षा के दिन कोई बच्चा भूखे-प्यासे नहीं रहेगा, बिहार के मंदिरों में निःशुल्क पानी-चना-गुड़ खिलाने की व्यवस्था की गई है।
आज होने वाली NEET परीक्षा को लेकर बिहार के धार्मिक न्यास पर्षद ने राज्यभर के परीक्षार्थियों और उनके पैरेंट्स की सुविधा के लिए खास व्यवस्था किया है।
पर्षद के अध्यक्ष प्रो रणबीर नंदन के मुताबिक बिहार के अलग अलग जिलों में जो मंदिर,मठ या और भी धार्मिक स्थल हैं वहां स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक को मुफ्त में पीने का पानी,चना और गुड़ खिलाया जाएगा।
भीषण गर्मी के बीच ये फैसला किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। बिहार में जिन धार्मिक स्थलों और केंद्रों पर यह खास व्यवस्था की जा रही है, उनमें गरीब स्थान (मुजफ्फरपुर), श्रीसोमेश्वरनाथ मंदिर अरेराज (पूर्वी चंपारण), श्रीजानकी स्थान पुनौराधाम (सीतामढ़ी), कनीराम केजरीवाल ट्रस्ट (कैमूर), सलेमपुर ठाकुरवाड़ी (गया), श्रीगौरी शंकर मंदिर गायघाट (पटना), श्रीहनुमान मंदिर राजवंशी नगर (पटना), श्रीविष्णु मंदिर लॉ कॉलेज (पटना), श्री सांइ मंदिर कंकड़बाग (पटना), श्री बुढ़ानाथ मंदिर एवं दल्लु बाबू धर्मशाला (भागलपुर), श्री बड़ा महावीर मंदिर, श्री जगन्नाथ मंदिर तथा श्री चंडी स्थान (मुंगेर), श्री राम जानकी मंदिर एवं श्री भारतमाता मंदिर (लखीसराय), शारदा विद्यापीठ (सीवान), श्री सिंहेश्वर मंदिर (मधेपुरा), श्री रक्त काली मंदिर (सहरसा), श्री देव सूर्य मंदिर (औरंगाबाद), हिन्दू जनता धर्मशाला (जहानाबाद), श्री बाबा पातलेश्वरनाथ मंदिर (वैशाली), मणीराम अखाड़ा (नालंदा), बाबा हरिगिर धाम एवं श्री नौलखा मंदिर (बेगूसराय), विक्रमादित्य मंदिर (वैशाली) तथा श्री महादेव मंदिर, सिमरिया (जमुई) सहित राज्य के कई अन्य धार्मिक स्थल शामिल हैं.

बता दे,पटना में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रमुख परीक्षा केंद्रों, जिनमें बीएन कॉलेज,साइंस कॉलेज, पटना कॉलेजिएट स्कूल, बीएन कॉलेजिएट स्कूल, पटना मुस्लिम साइंस कॉलेज (पीपीयू), सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, बांकीपुर गर्वमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, गर्वमेंट गर्ल्स हाई स्कूल बोरिंग रोड, मिलर हाई स्कूल, टीपीएस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, पटना विमेंस कॉलेज तथा बापू परीक्षा परिसर शामिल हैं, वहां आने वाले परीक्षार्थियों को भी इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा.





