
बिहार में रातों-रात सम्राट सरकार ने बड़ा फेरबदल कर दिया है जिससे प्रशासनिक महकमे में आधी रात हडकंप मच गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 IAS अफसरों का तबादला कर इन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है। आपको बता दे,बिहार सरकार समय-समय पर प्रशासनिक फेरबदल करती रहती है जिससे सरकारी कामकाज में कोई गड़बड़ी न कर सके इसी के मधेनज़र अब ये बड़ा उलटफेर हुआ है और कई अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली है |

भागलपुर के पूर्व डीएम नवल किशोर चौधरी को बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
बांका के पूर्व डीएम नवदीप शुक्ला को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

गोपालगंज के पूर्व डीएम पवन कुमार सिन्हा को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. वहीं किशनगंज के पूर्व डीएम विशाल राज को बिहार राज्य पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.
इस बड़े फेरबदल में हाल ही में हटाए गए कई जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. साथ ही कई सीनियर अधिकारियों को महत्वपूर्ण प्रभार भी सौंपा गया है. सरकार का कहना है कि इससे प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

शिक्षा और स्वास्थ्य महकमे में भी अहम बदलाव हुए हैं। कुमार निशांत विवेक को प्राथमिक शिक्षा निदेशक और स्पर्श गुप्ता को राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है। वहीं औरंगाबाद की उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह को जीविका तथा मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है।

सम्राट सरकार द्वारा किया गया यह बदलाव सिर्फ तबादला नहीं, बल्कि प्रशासनिक ढांचे को नए सिरे से दुरुस्त करने की कोशिश है। सरकार ने यह साफ़ संदेश दिया है कि विकास, जवाबदेही और परिणाम को सबसे पहले रखना है ताकि राज्य का विकास सही से और समय पर हो सके|






