
मुंबई: मायानगरी मुंबई का हुआ बुरा हाल,पानी के लिए तरसे लोग। मुंबई में पानी की कमी से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। झीलों में 9% पानी बचा है इससे समझिए कि हाल वहां का क्या होगा। पानी की कमी के कारण शहर में लोगों का जीना हराम हुआ है। El नीनो का असर सबसे पहले महाराष्ट्र में ही देखने को मिल रहा है। बड़ा संकट मुंबई पर आया है,मरीन ड्राइव सूखा पड़ा है। मुंबई वालों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है मगर मानसून में देरी अब लोगों को तबाही के ओर ले जा रही है।
मुंबई में मॉनसून को रफ्तार देने वाला माहौल तैयार नहीं होने की वजह से यह कोंकण में ही रुका है। बंगाल की खाड़ी में कुछ हलचल हो रही है, इस वजह से आने वाले दो से तीन दिन में मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। 25 से 26 जून तक मुंबई में मॉनसून पहुंच सकता है।

महाराष्ट्र में मॉनसून की देरी के कारण मुंबई वालों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तेज धूप की वजह से दिन और रात के तापमान का अंतर घटकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जिससे लोग न दिन में आराम से रह पा रहे न ही रात में।
आपको बता दे, मुंबई की झीलों में पानी का स्टॉक गिरकर सिर्फ़ 9% रह गया है, जिससे दबाव और भी ज्यादा अब बढ़ गया है। हालांकि उम्मीद के मुताबिक बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन मॉनसून में हो रही देरी ने मुंबई की पानी की सुरक्षा पर पहले ही दबाव डाल दिया है। आम जनता का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । गर्मी ने पहले से परेशान कर रखा है और अब पानी की किल्लत ने मुंबई वासी की हालत और बिगाड़ दी है।

जानकारी के लिए बता दे,मुम्बई शहर अपनी हर रोज पीने के पानी की सप्लाई के लिए सात बड़ी झीलों पर निर्भर है, और इन सभी झीलों में पानी का स्टॉक घटकर अब कुल क्षमता का सिर्फ़ 9 प्रतिशत ही बचा रह गया है, जो लगभग 1.30 लाख मिलियन लीटर के बराबर है। यह हालत पिछले साल इसी समय की तुलना में काफी खराब है, जब झीलों में पानी का स्तर उनकी क्षमता का लगभग 25 प्रतिशत था। इससे अब तक देरी से आए और कमजोर मॉनसून का कारण बताया जा रहा है।

स्क्रीन पर दिख रही तस्वीर देखकर समझिए कि गर्मी से परेशान लोग मुंबई बीच पर सोने को मजबूर हो गए हैं। मुंबई का वर्सोवा बीच की यह तस्वीर है जहां सामने समंदर है, ठंडी हवा चल रही है और वहां रेत पर सैकड़ों लोग रात में चादर बिछाए सोये हुए हैं इससे आप समझिए कि घर छोड़ बीच पर सोने पड़ रहा है तो कितनी गर्मी से हालात खराब है और पानी की कमी भी लोगों की जिंदगी तहस नहस कर चुकी है।





