Breaking
Education

30 जून तक सरकारी स्कूलों का समय बदला

By | Published: 07 Jul 2026, 04:25 PM
👁 191 views
30 जून तक सरकारी स्कूलों का समय बदला
Share:

मुख्य बातें

  • School Timing: बिहार में मानसून की देरी और लगातार बढ़ रही गर्मी-लू के कारण अब शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।
  • हाल ही में गर्मी की छुट्टी खत्म हुई मगर गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही जिसको देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय...
  • यह नई व्यवस्था 30 जून तक लागू रहेगी।
  • बिहार के विभिन्न जिलों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।

School Timing: बिहार में मानसून की देरी और लगातार बढ़ रही गर्मी-लू के कारण अब शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में गर्मी की छुट्टी खत्म हुई मगर गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही जिसको देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। यह नई व्यवस्था 30 जून तक लागू रहेगी। बिहार के विभिन्न जिलों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में हो रही वृद्धि के कारण छात्रों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी किया है।


जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालय अब सुबह 6 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक संचालित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इस संशोधित समय-सारिणी का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

नई व्यवस्था के तहत विद्यालय में छात्रों की एंट्री सुबह 6 बजकर 30 मिनट से होगी। इसके बाद सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रार्थना की जाएगी। प्रार्थना के बाद स्टूडेंट्स की क्लास चलेगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।


प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में मिड डे मील का समय भी तय किया गया है। छात्रों को सुबह 9 बजे से 9 बजकर 40 मिनट तक मिड डे मील दिया जाएगा। वहीं स्कुल की अंतिम कक्षा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक चलेगी। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक अगले दिन की योजना और विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद विद्यालय की छुट्टी कर दी जाएगी।


शिक्षा विभाग का कहना है कि सुबह के समय स्कुल चलाने से छात्रों को तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी बेहतर ध्यान रखा जा सकेगा। शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था 30 जून तक के लिए किया है और सभी सरकारी स्कूलों को बिना किसी बदलाव के इसका पालन करने का सख्त आदेश भी दिया है। छात्रों और उनके परिवार से भी अपील की गई है कि वे नए समय के अनुसार अपनी दिनचर्या तय करें और समय से स्कूल आयें और समय से सुरक्षित घर जाकर आराम करें।

Read This Also