LPG New Rules: अगर आप भी घर में LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। गैस सिलेंडर को लेकर कई नए नियमों को बदल दिया गया है इसकी चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि अब सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी और गैस कनेक्शन से जुड़े नियम बदल गए हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों का गैस कनेक्शन बंद होने की बात भी कही जा रही है। लेकिन इन दावों को समझना भी जरूरी है, क्योंकि हर नियम हर उपभोक्ता पर लागू नहीं होता।

सबसे पहले बात करते हैं सिलेंडर बुकिंग की
तो दावा किया जा रहा है कि अब घरेलू LPG सिलेंडर दोबारा बुक करने के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा। पहले जहां कुछ जगहों पर 21 दिन बाद सिलेंडर बुक हो जाता था, वहीं अब शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है।हालांकि, यह नियम सभी गैस कंपनियों और सभी उपभोक्ताओं पर एक जैसा लागू है या नहीं, इसकी जानकारी अपनी गैस एजेंसी से जरूर लें। क्योंकि अलग-अलग कंपनियों और राज्यों में व्यवस्था अलग हो सकती है।

गैस डिलीवरी का बदला नियम
तो आजकल कई जगहों पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP सिस्टम लागू किया गया है। यानी जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर आएगा, तब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। यह OTP बताने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाएगी।
इसका मकसद फर्जी डिलीवरी को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि सिलेंडर सही ग्राहक तक पहुंचे। इसलिए अगर आपका मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन से जुड़ा नहीं है या बदल गया है, तो उसे जल्द से जल्द अपडेट करा लें।

गैस कनेक्शन किसका कटेगा
कहा जा रहा है कि जिन घरों में PNG यानी पाइप से गैस की सुविधा मिल चुकी है, उन्हें LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो गैस कनेक्शन बंद हो सकता है। इस तरह के मामलों में स्थानीय नियम और गैस कंपनी की नीति अलग-अलग हो सकती है। इसलिए अगर आपके घर में PNG कनेक्शन है, तो बिना पुष्टि किए अपना LPG कनेक्शन बंद या सरेंडर न करें। पहले अपनी गैस एजेंसी से पूरी जानकारी जरूर लें।

E-KYC नहीं तो LPG नहीं
अगर आपने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी नहीं कराई है, तो इसे जल्द पूरा कर लें। खासकर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए e-KYC बहुत जरूरी बताई गई है।अगर समय पर e-KYC नहीं होती, तो गैस सेवा या सब्सिडी से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए अपने आधार और मोबाइल नंबर की जानकारी सही रखें और जरूरत पड़ने पर गैस एजेंसी जाकर e-KYC पूरी करा लें।

सरकार का कहना है कि ऐसे कदम उठाने का मकसद गैस की कालाबाजारी रोकना, फर्जी कनेक्शन खत्म करना, सही लोगों तक सब्सिडी पहुंचाना और गैस सप्लाई को बेहतर बनाना है। लेकिन एक बात का खास ध्यान रखें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हर जानकारी सही हो, यह जरूरी नहीं है। अगर गैस कनेक्शन, सब्सिडी या किसी नए नियम को लेकर कोई खबर मिले, तो उसकी पुष्टि अपनी गैस एजेंसी या संबंधित तेल कंपनी से जरूर करें। तो अगर आप LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने मोबाइल नंबर को अपडेट रखें, जरूरत हो तो e-KYC पूरी करें और गैस से जुड़े किसी भी नए नियम की जानकारी गैस कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट से ले।





