Breaking
Tech

Jio-Airtel यूजर्स सावधान, Free प्लान बनेगा काल

By | Published: 06 Jul 2026, 09:13 AM
👁 217 views
Jio-Airtel यूजर्स सावधान, Free प्लान बनेगा काल
Share:

मुख्य बातें

  • Jio-Airtel वालों को मुफ्त का चक्कर भारी पड़ सकता है,अगर आपने भी Jio या Airtel का ऐसा रिचार्ज प्लान लिया है, जिसमें Google One की फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल रही है, तो ये ख...
  • पहली नजर में यह ऑफर काफी शानदार लगता है।
  • क्योंकि इसमें बिना कोई अलग पैसा दिए 100GB से लेकर 2TB तक की Google One स्टोरेज मिल जाती है।
  • लेकिन अगर आपने इस स्टोरेज का इस्तेमाल बिना सोचे-समझे किया, तो आगे चलकर आपको हर महीने ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।दरअसल, टेलीकॉम कंपनियां Google One की यह स्टोरे...

Jio-Airtel वालों को मुफ्त का चक्कर भारी पड़ सकता है,अगर आपने भी Jio या Airtel का ऐसा रिचार्ज प्लान लिया है, जिसमें Google One की फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल रही है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। पहली नजर में यह ऑफर काफी शानदार लगता है। क्योंकि इसमें बिना कोई अलग पैसा दिए 100GB से लेकर 2TB तक की Google One स्टोरेज मिल जाती है। लेकिन अगर आपने इस स्टोरेज का इस्तेमाल बिना सोचे-समझे किया, तो आगे चलकर आपको हर महीने ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

दरअसल, टेलीकॉम कंपनियां Google One की यह स्टोरेज हमेशा के लिए नहीं देती हैं। यह सुविधा सिर्फ एक तय समय तक ही फ्री रहती है। जैसे ही यह समय खत्म होता है, आपकी फ्री स्टोरेज भी बंद हो जाती है।


अब यहां से शुरू होती है असली परेशानी

अगर उस समय तक आपका काफी सारा डेटा Google Drive, Google Photos या Gmail में सेव है और वह फ्री लिमिट से ज्यादा है, तो आपका Google अकाउंट स्टोरेज फुल दिखाने लगेगा। ऐसे में आपको या तो अपना पुराना डेटा हटाना होगा या फिर Google One का पेड प्लान खरीदना पड़ेगा।

अगर आप डेटा डिलीट नहीं करना चाहते, तो हर महीने पैसे देकर स्टोरेज खरीदनी होगी। यानी जो सुविधा आज आपको बिल्कुल फ्री मिल रही है, वही भविष्य में आपकी जेब पर बोझ बन सकती है।



फ्री क्लाउड स्टोरेज के चक्कर में न फंसें

इतना ही नहीं, इसका असर सिर्फ Google Drive तक सीमित नहीं रहेगा। Google अकाउंट की एक ही स्टोरेज Gmail, Google Photos और Google Drive तीनों के लिए इस्तेमाल होती है। यानी अगर स्टोरेज पूरी तरह भर गई, तो आपको नए ईमेल मिलने बंद हो सकते हैं। Gmail पर मेल भेजने और रिसीव करने में दिक्कत आ सकती है। वहीं Google Photos में नई फोटो और वीडियो का बैकअप भी बंद हो जाएगा। साथ ही Google Drive पर नई फाइल अपलोड करना भी संभव नहीं होगा। यानी सिर्फ स्टोरेज फुल होने की वजह से आपके रोजमर्रा के कई जरूरी काम रुक सकते हैं।



देना पड़ सकता है ₹650 हर महीने

अगर फ्री स्टोरेज खत्म होने के बाद भी आप अपना डेटा सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो Google One का पेड प्लान लेना पड़ेगा। इसकी शुरुआती कीमत करीब 130 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है। वहीं अगर आपको 2TB तक की स्टोरेज चाहिए, तो इसके लिए लगभग 650 रुपये प्रति महीने तक खर्च करने पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप अभी Google One की फ्री स्टोरेज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो समय-समय पर अपनी स्टोरेज जरूर चेक करें। कोशिश करें कि सिर्फ जरूरी फाइलें ही सेव करें और बेकार की फोटो, वीडियो और बड़े-बड़े फाइल्स समय पर हटाते रहें।


याद रखिए, फ्री ऑफर का फायदा जरूर उठाइए, लेकिन यह भी समझिए कि उसकी समय सीमा क्या है। थोड़ी सी सावधानी आपको भविष्य में अनचाहे खर्च और परेशानी से बचा सकती है।


Read This Also