Breaking
Religion

मुहर्रम जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

By | Published: 06 Jul 2026, 11:40 PM
👁 255 views
मुहर्रम जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
Share:

मुख्य बातें

  • Bihar : मुसलमान समाज के पर्व पर सम्राट चौधरी का आया बड़ा फैसला, मुहर्रम को लेकर जारी की चेतावनी।
  • अब मोहर्रम जुलूस निकालना इतना आसान नहीं होगा, जुलूस के पहले परमिशन लेनी होगी लाइसेंस लेना होगा नहीं लिया तो फिर कानूनी एक्शन लिया जाएगा।
  • इतना ही नहीं बल्कि राज्य में अलग अलग कार्यक्रमों में बजने वाले गाने और डीजे पर भी रोक लगा दी गई है।
  • भोजपुरी अश्लील डबल मीनिंग गाना बजाया तो भी अब आपकी खैर नहीं होगी।

Bihar : मुसलमान समाज के पर्व पर सम्राट चौधरी का आया बड़ा फैसला, मुहर्रम को लेकर जारी की चेतावनी। अब मोहर्रम जुलूस निकालना इतना आसान नहीं होगा, जुलूस के पहले परमिशन लेनी होगी लाइसेंस लेना होगा नहीं लिया तो फिर कानूनी एक्शन लिया जाएगा। 

इतना ही नहीं बल्कि राज्य में अलग अलग कार्यक्रमों में बजने वाले गाने और डीजे पर भी रोक लगा दी गई है। भोजपुरी अश्लील डबल मीनिंग गाना बजाया तो भी अब आपकी खैर नहीं होगी। 


बिहार में जब से सम्राट सरकार बनी है तभी से सम्राट चौधरी की एक कोशिश है कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था एकदम टाइट रहे। राज्य में शांति बनी रहे और प्रदेश में अमन चैन शांति के लिए जो भी फैसला लेने पड़े वह कड़े ही क्यों ना सही लेकिन सम्राट वह फैसले लेने में पीछे नहीं रहे हैं और ऐसे में अब जब इस महीने में मुसलमान का पर्व है तो मोहर्रम को लेकर भी सरकार ने नया आदेश जारी किया है। जिसका पालन अगर मुस्लिम समाज ने नहीं किया तो फिर उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। 


इस साल मुहर्रम का महीना 16 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक रहेगा, जो नए इस्लामी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है है| मुहर्रम का दसवां दिन, जिसे 'यौम-ए-आशूरा' कहा जाता है, वो 25 या 26 जून को मनाया जाएगा। जिसको लेकर बिहार में तैयारी शुरू हो चुकी है मुहर्रम जुलूस को लेकर भी आदेश जारी किया गया है जिसके बाद मुस्लिम समाज में हड़कंप की स्थिति है।


बिहार में मुहर्रम पर्व को लेकर सम्राट सरकार ने राज्यभर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जबरदस्त तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए हाल ही में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। 


बड़ी बैठक के बाद मुख्य सचिव ने आदेश दिया है कि कोई भी मुहर्रम जुलूस बिना लाइसेंस के नहीं निकाला जाएगा। जुलूसों में DJ, भोजपुरी भड़काऊ गाने और ऐसी नारेबाजी जिससे कोई विवाद हो इसपर पूरी तरह बैन रहेगा। शांति समितियों को एक्टिव करने और विवादित क्षेत्रों में सामुदायिक आपसी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।


अधिकारियों का साफ कहना है कि लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी नियम को मनाना होगा। जो समय सीमा निर्धारित की गई है उसके भीतर ही लाउडस्पीकर बजाना होगा और अगर किसी ने नियम को तोड़ने की कोशिश की तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उसके साथ-साथ पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों को सांप्रदायिक रूप से विवादित इलाके जहां पर माहौल बिगड़ने की ज्यादा संभावना रहती है वहां पर 24 घंटे विशेष निगरानी और गश्ती करने का आदेश दिया है। जहां से जुलूस निकाले जाएंगे वहां से लेकर जुलूस खत्म होने तक पुलिस प्रशासन को तैनात रहना होगा।


इसके साथ-साथ सोशल मीडिया का जमाना है और ऐसे में अगर कोई विवादित पोस्ट भी करता है तो उसके ऊपर भी बिहार पुलिस की नजर है और बिहार पुलिस की सोशल मीडिया टीम तुरंग एक्शन लेगी । आप पर अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया जाएगा। बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि राज्य की शांति भंग करने वालों के ऊपर भी एक्शन लेना है और साथ-साथ उन पुलिस वालों पर भी एक्शन लिया जाएगा जो सरकार के आदेश का उल्लंघन करेंगे।

Read This Also