Breaking
Business

बंद नहीं हुआ 2000 रुपए का नोट,अभी-अभी RBI ने दी बड़ी जानकारी

By | Published: 09 Jul 2026, 10:38 PM
👁 121 views
बंद नहीं हुआ 2000 रुपए का नोट,अभी-अभी RBI ने दी बड़ी जानकारी
Share:

मुख्य बातें

  • 2000 Note : क्या आपके घर की अलमारी, तिजोरी या किसी पुराने बैग में अब भी 2000 रुपए का नोट रखा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
  • बहुत से लोगों को लगता है कि अब 2000 का नोट पूरी तरह बेकार हो चुका है और इसे कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
  • लेकिन सच यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने इसको लेकर साफ जानकारी दी है।
  • अगर आपके पास भी 2000 रुपये का नोट है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

2000 Note : क्या आपके घर की अलमारी, तिजोरी या किसी पुराने बैग में अब भी 2000 रुपए का नोट रखा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बहुत से लोगों को लगता है कि अब 2000 का नोट पूरी तरह बेकार हो चुका है और इसे कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। लेकिन सच यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने इसको लेकर साफ जानकारी दी है। अगर आपके पास भी 2000 रुपये का नोट है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। RBI ने इसका इंतजाम कर दिया है।


साल 2016 में देश में नोटबंदी हुई थी। उस समय सरकार ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद कर दिए थे। इसके बाद नए डिजाइन के 100, 200, 500 और 2000 रुपये के नोट बाजार में आए। कुछ साल तक 2000 रुपये का नोट भी आम लोगों के बीच चलता रहा।

लेकिन बाद में RBI ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला किया। धीरे-धीरे इन नोटों की छपाई बंद कर दी गई और लोगों से इन्हें बैंक में जमा या बदलने की अपील की गई। इसके बाद बाजार में 2000 रुपये के नोट लगभग गायब हो गए।

हालांकि, आज भी कई लोगों के पास 2000 रुपये का नोट रखा हुआ है। किसी ने इसे संभालकर रखा है, तो किसी को पता ही नहीं चला कि उसके पास यह नोट अब भी मौजूद है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब इस नोट का क्या करें? क्या यह पूरी तरह बेकार हो चुका है? क्या इसकी कोई कीमत नहीं रही? तो इसका जवाब है बिल्कुल नहीं।


भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में अपने आधिकारिक X यानी ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को जरूरी जानकारी दी है। RBI ने साफ कहा है कि अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपये का नोट है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। RBI के अनुसार, 2000 रुपये का नोट अभी भी लीगल टेंडर है। यानी इसकी वैधता खत्म नहीं हुई है। हालांकि, आम बाजार में ज्यादातर दुकानदार इसे नहीं लेते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल करना आसान नहीं है। ऐसे में RBI ने इसे बदलने का तरीका भी बताया है।

2000 के नोटों का क्या करना है?

तो अगर आप 2000 रुपये का नोट बदलना चाहते हैं, तो आप सीधे RBI के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर इसे जमा या एक्सचेंज कर सकते हैं। वहां आपके नोट के बदले आपको उसके बराबर की राशि मिल जाएगी। अगर आपके शहर में RBI का इश्यू ऑफिस नहीं है या वहां जाना आपके लिए संभव नहीं है, तब भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।

RBI ने इसके लिए भी सुविधा दी है। आप इंडिया पोस्ट की मदद से अपना 2000 रुपये का नोट किसी भी RBI इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं। नोट वहां पहुंचने के बाद उसकी रकम आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। यानी आपको लंबी यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


RBI ने अपनी पोस्ट में लोगों से यह भी कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह या गलत जानकारी पर भरोसा न करें। नोटों और बैंकिंग से जुड़ी सही जानकारी हमेशा RBI के आधिकारिक अपडेट्स से ही लें। अगर आपको इस प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए, तो आप RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

तुरंत जमा करे 2000,RBI ने दिया मौका

तो अगर आपके घर में भी 2000 रुपये का नोट रखा है, तो उसे यूं ही तिजोरी या अलमारी में पड़े रहने देने की जरूरत नहीं है। आप RBI द्वारा बताए गए तरीके से उसे आसानी से बदल सकते हैं और उसकी पूरी रकम अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं।

इसलिए देर न करें। अपने पुराने सामान की एक बार जांच जरूर करें। हो सकता है कि कहीं रखा 2000 रुपये का नोट अब भी आपका इंतजार कर रहा हो। सही प्रक्रिया अपनाकर आप उसे आसानी से पैसे में बदल सकते हैं।

कहां-कहां हैं ये 19 RBI इश्यू ऑफिस?
ये कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं।


तो अगर आपके पास भी 2000 रुपये का नोट है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। RBI ने इसे बदलने का आसान तरीका बता दिया है। तुरंत नोट बदल लीजिए,2000 के नोटों को लेकर आपका टेंशन अब खत्म हो जाएगा।

Read This Also